धनवार अंचलाधिकारी ने जब्त किया गिट्टी लदा ट्रक

Updated:
विज्ञापन

धनवार अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम ने गुरुवार को बिना चालान जा रहे गिट्टी लदे ट्रक को जब्त कर जुर्माना लगाया.

विज्ञापन

खोरीमहुआ.

धनवार अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम ने गुरुवार को बिना चालान जा रहे गिट्टी लदे ट्रक को जब्त कर जुर्माना लगाया. ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिपराकोणी में घोड़थंभा-कोडरमा मुख्य सड़क पर जांच के दौरान ट्रक पकड़ा गया. अधिकारियों की गाड़ी देख दो गाड़ी (एक हाइवा व एक ट्रक) पीछे भागने लगे. भागने के दौरान ट्रक ने पीछे वाले हाइवा को जोरदार ठोकर मार दी. इससे हाइवा के केबिन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों गाड़ियों के चालक और खलासी मौके से भागने में कामयाब रहे. सीओ के बुलाने पर हाइवा मालिक और चालक घटनास्थल पर पहुंच, तो उन्हें लोड पत्थर का चालान दिखाने पर सीओ ने छोड़ दिया. जबकि गिट्टी लदे बारह चक्का जेएच12एच3949 नंबर के ट्रक को जब्त कर लिया गया. गाड़ी जब्त कर घोड़थंभा ओपी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दी गयी है. मौके पर ओपी प्रभारी विभूति देव, सीआइ धनंजय सिंह, एएसआइ मुंशी यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola