डीलर पर चावल की कालाबाजारी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत मंझलाडीह पंचायत के भलुवा के ग्रामीणों ने संबंधित डीलर पर दो माह के चावल की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत कार्डधारियों ने गुरुवार को बीसीओ व प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संजय शर्मा से की. कहा कि भलुवा के डीलर मेमुना खातून के पति इकबाल अंसारी द्वारा दिसंबर का […]

विज्ञापन

बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत मंझलाडीह पंचायत के भलुवा के ग्रामीणों ने संबंधित डीलर पर दो माह के चावल की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत कार्डधारियों ने गुरुवार को बीसीओ व प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संजय शर्मा से की. कहा कि भलुवा के डीलर मेमुना खातून के पति इकबाल अंसारी द्वारा दिसंबर का चावल जनवरी माह में वितरित किया गया है. मार्च का चावल अभी कार्डधारियों के बीच बांटा जा रहा है.

विज्ञापन

जबकि जनवरी व फरवरी माह का चावल नहीं दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि डीलर ने दो माह का चावल व केरोसिन की कालाबाजारी की है. इस संबंध में उक्त डीलर के पति ने कहा कि सभी माह के चावल का वितरण कर दिया गया है. कुछ लोग राजनीति कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं. इधर प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि कार्डधारियों ने लिखित शिकायत दी है. इसकी जांच करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola