Giridih News: नदी किनारे मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
Giridih News: गुरुवार की सुबह कुछ लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी. देखते देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गयी. बाद में उपस्थित ग्रामीणों ने शव की पहचान मंझने निवासी बैद्यनाथ शर्मा के रूप में की. बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिनों से अर्धविक्षिप्त था.
गावां थाना क्षेत्र के पसनौर बगिया के पास सकरी नदी से एक शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मंझने निवासी (60) बैद्यनाथ शर्मा के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को स्नान करने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता चल चला. गुरुवार की सुबह कुछ लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी. देखते देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गयी. बाद में उपस्थित ग्रामीणों ने शव की पहचान मंझने निवासी बैद्यनाथ शर्मा के रूप में की. बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिनों से अर्धविक्षिप्त था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि नहाने के क्रम में तेज बहाव पानी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. घटना की सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए