गिरिडीह में नाराज पिता ने अपनी 40 वर्षीय बेटी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहास उससे पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

राकेश सिन्हा, गिरिडीह: गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में एक नाराज पिता ने अपनी चालीस वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी. शव उसके घर के दरवाजे पर शनिवार सुबह बरामद हुआ है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार रात 8 बजे दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के महेशियादिघी गांव का रहने वाला पिता प्रभु सिंह ने शुक्रवार रात 8 बजे अपनी बेटी मंजू देवी की धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर के दरवाजे पर फेंक दिया. सुबह में जब आसपास के रहने वाले लोग उठे तो उन्होंने मृत महिला मंजू देवी का शव दरवाजे के बाहर पाया. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी.

अपनी बेटी के अवैध संबंध से नाराज चल रहा था पिता

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस की मानें तो वह अपनी बेटी के अवैध संबंध से नाराज चल रहा था. गुस्से आकर उन्होंने देर रात अपनी बेटी को मौत के घार उतार दिया. इसके बाद शव को घर के आंगन में फेंक दिया फिर हत्या में प्रयुक्त हथियार को शौचालय के छत पर रख दिया.

क्या कहते हैं देवरी थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि महिला की हत्या हुई है. मृतका की पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Also Read: Jharkhand News: गैंगस्टर अमन साहू गिरिडीह सेंट्रल जेल से भेजा गया चाईबासा, जेल सुपरिंटेंडेंट को दी थी धमकी, मांग रहा था प्रतिबंधित सुविधाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola