Giridih News :53 मवेशी लदा कंटेनर जब्त, चालक व खलासी फरार

Updated at : 28 Dec 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :53 मवेशी लदा कंटेनर जब्त, चालक व खलासी फरार

Giridih News :निमियाघाट पुलिस ने शनिवार की सुबह जीटी रोड पर चरकी टोंगरी के समीप मवेशियों से लदा एक कंटेनर पकड़ा. इस दौरान कंटेनर का चालक, खलासी व धंधेबाज भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

निमियाघाट पुलिस ने शनिवार की सुबह जीटी रोड पर चरकी टोंगरी के समीप मवेशियों से लदा एक कंटेनर पकड़ा. इस दौरान कंटेनर का चालक, खलासी व धंधेबाज भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि जीटी रोड पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने संदेह पर धनबाद की ओर जा रही एनएल 01 एई 7202 नंबर की कंटनेर को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख चालक कंटनेर भगाने लगा. गश्ती टीम कंटेनर का पीछा करने लगी. चरकी टोंगरी के समीप कंटेनर का टायर फट गया. यह देख कंटेनर छोड़ कर चालक, खलासी और उसमें सवार अन्य लोग भाग गये. पुलिस ने जब कंटेनर की जांच की तो उसमें कुल 53 मवेशी मिले. इसमें 30 गाय, 14 सांढ़, पांच बैल और एत बाछी लदा था. तीन मवेशी मृत पाया गये. पुलिस ने बाद में सभी जिंदा मवेशियों को बरामद कर मधुबन गोशाला को सौंप दिया. वहीं, तीन मृत मवेशियों को पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की बात कही जा रही है. पुलिस ने कंटेनर मालिक, चालक, खलासी और इस धंधे में लगे अज्ञात लोगों के खिलाफ मवेशियों की तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola