ePaper

Giridih News :जी राम जी के नाम पर केंद्र सरकार मनरेगा के अधिकार को खत्म कर रही: विनोद सिंह

Updated at : 12 Feb 2026 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जी राम जी के नाम पर केंद्र सरकार मनरेगा के अधिकार को खत्म कर रही: विनोद सिंह

देश भर के संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बगोदर में भाकपा माले, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा व मोटर कामगार यूनियन ने मार्च निकाला. मार्च सरिया रोड से शुरू होकर पूरे बाजार का भ्रमण.

विज्ञापन

बगोदर चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में संगठित क्षेत्रों के साथ -साथ असंगठित और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों को छीनने वाले चार श्रम कोड लाये जा रहे हैं. कोड के लागू होने से मजदूरों के काम करने, न्यूनतम मजदूरी, पीएफ तथा सामाजिक सुरक्षा, संगठित होने व संघर्ष करने के लिए ट्रेड यूनियन बनाने जैसे अधिकार समाप्त हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि जी राम जी के नाम पर केंद्र सरकार मनरेगा के अधिकार को खत्म कर रही है. इसके बजट में भारी कमी की गयी है और न्यूनतम मजदूरी तीन सौ रुपए से भी कम है. कॉरपोरेट घरानों के फायदे के लिए चार श्रम कोड व जी राम जी योजना लायी जा रही है. देश की आजादी और संप्रभुता को अमरीका के हाथों नीलाम किया जा रहा है. केंद्र सरकार की इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज होगा. इंनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो ने भी संबोधित किया. का संचालन पूर्व प्रमुख मुश्ताक अंसारी ने किया. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, राजेश मंडल, भुनेश्वर महतो, जिप सदस्य सरिता महतो, खगिया देवी, फारुख अंसारी, रज्जाक अंसारी, इश्तियाक अंसारी, दिनेश सिंह, गांगो दास, राजकुमार दास, बिनोद महतो, राहुल कुमार, इमरान नजीर, उमेश महतो, हेमलाल महतो, पंकज महतो, शंभु महतो, कुमुद यादव, लीलाधारी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

आम हड़ताल के समर्थन में देवरी में पैदल मार्च

आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले की देवरी इकाई ने देवरी में धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी के प्रखंड सचिव मुस्तकिम अंसारी के नेतृत्व में घसकरीडीह स्थित पार्टी कार्यालय से देवरी प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया. वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड में मनरेगा योजना में ऑनलाइन इंट्री के बाद भी दीदी बाड़ी योजना बंद कर दी गयी. भेलवाघाटी में मनरेगा में मजदूरी करने के बाद राशि भुगतान नहीं कर मस्टर रोल शून्य किया जा रहा है. धरना की अगुआई पार्टी नेता रामकिशुन यादव व संचालन कुलदीप राय ने किया. धरना में पार्टी के जिला सचिव अशोक पासवान, जिला परिषद सदस्य उसमान अंसारी, सुनील दास, अजीत शर्मा, रघुनंदन राय,अनीता देवी, मांझो सिंह, शंभु सिंह, अजय चौधरी, प्रकाश यादव, अहमद अंसारी, राजकुमार हाजरा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola