Giridih News: मकानों में नंबर प्लेट लगाने के नाम अवैध वसूली का मामला उजागर

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मकानों में नंबर प्लेट लगाने के नाम पर 50 रुपये वसूली का मामला सामने आया है. हालांकि, मामले की शिकायत के आलोक में बीडीओ ने इस पर रोक का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रखंड की उदयपुर पंचायत में एक संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा घरों में नंबर प्लेट लगाने के एवज में 50 रुपये वसूली की जा रही थी. अभिव्यक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता सुरेश कुमार मुर्मू और सीएसपी संचालक राजन टुडू ने गांडेय बीडीओ निसात अंजुम से इसकी शिकायत की.

शिकायत के बाद बीडीओ पत्र जारी कर कार्य को रोकने का आदेश दिया. बीडीओ ने कहा कि जिला से इस तरह के कार्य करने का कोई निर्देश प्राप्त नहीं है. इसलिए उक्त पंचायत के ग्रामीणों के शिकायत मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से पत्र जारी कर कार्य करने पर रोक लगा दी गयी है.

पूछताछ शुरू होते ही संस्था प्रतिनिधि हो गये चुप

नंबर प्लेट लगाने के नाम पर 50 रुपये वसूली की शिकायत पर जब पत्रकारों ने संस्था के प्रतिनिधि से पूछताछ शुरू की, तो वह बिना जवाब दिये प्रखंड कार्यालय से बाहर निकल गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola