Giridih News :अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो घायल

Giridih News :पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी. कार के चारों पहिये ऊपर उठ गये. इसके बाद कार सड़क किनारे जा गिरी. इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में केंदुआडीह मोड़ की ओर आ रही थी. इसी दौरान चालक का नियंत्रण खो दिया और कार सड़क पर पलट गई. सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि कार सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पीरटांड़ सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि केंदुआडीह मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना होती रहती है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola