Giridih News :पुल से 20 फीट नीचे नहर में गिरी कार, चार घायल
Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो-चिचाकी पथ पर एक कार अंसतुलित होकर नहर पुल के नीचे गिर गयी. घटना शनिवार की रात 11 बजे की है. कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं.
जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग इसरी से एनएच 19 होते हुए सरिया थाना क्षेत्र के खुट्टा बरात जा रहे थे. डोरियो प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के समीप नहर पुल के पास वाहन की गति तेज रहने के कारण चालक का नियंत्रण खो गया और कार 20 फीट नीचे नहर में जा गिरी. वाहन के नीचे गिरने की आवाज से आसपास के लोग जुटे और सभी को बाहर निकाकर मीना जेनरल अस्पताल डुमरी भेज दिया.
पहले भी हो चुकी है
दुर्घटना
बता दें कि तिरला-चिचाकी रोड पर नहर के पुल की सड़क घुमावदार होने से लगातार दुर्घटना हो रही है. चालक को सड़क के घुमावदार होने की जानकारी नहीं रहती है, और जब तक संभलता है वाहन पुल में गिर जाता है. यहां कोई भी सूचना बोर्ड भी नहीं है. बीते 25 दिनों में तीन सड़क दुर्घटना हो चुकीं हैं. इसमें सभी वाहन नहर में गिरे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए