Giridih news :भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के पक्ष में भाजपाइयों ने किया रोड-शो

Updated:
विज्ञापन

Giridih news :गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में भाजपाइयों ने शहरी क्षेत्र में रोड-शो का आयोजन किया. बड़ा चौक से रोड-शो शुरू हुआ. जो कि मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, जेपी चौक, अंबेडकर चौक, भंडारीडीह, बोड़ो होते हुए पचंबा तक गया.

विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में भाजपाइयों ने शहरी क्षेत्र में रोड-शो का आयोजन किया. बड़ा चौक से रोड-शो शुरू हुआ. जो कि मुस्लिम बाजार, कालीबाड़ी चौक, जेपी चौक, अंबेडकर चौक, भंडारीडीह, बोड़ो होते हुए पचंबा तक गया. इस दौरान भाजपा के पक्ष में लोगों से समर्थन देने की अपील की. मौके पर केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय मुख्य रूप से मौजूद थे. इनके नेतृत्व में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया. साथ ही भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के लिए जनता से वोट मांगा. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट सरकार ने पूरे झारखंड को खोखला कर दिया है. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने भी जनता से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की. मौके पर भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिन्हा, विनय सिंह, दिनेश यादव, संदीप डंगेच, मुकेश जालान, प्रो. विनीता कुमारी, शालिनी बैसखियार, कुसुम सिन्हा, पूनम प्रकाश, मिथुन चंद्रवंशी, खीरोधर दास, रंजीत कुमार, दीपक यादव, संजीत सिंह, मनोज संगई, संजीव कुमार, दीपक स्वर्णकार, हब्लु गुप्ता, आजसू कार्यकारी अध्यक्ष कंपू यादव सहित कई भाजपाई मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola