Giridih News :ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया प्रखंड क्षेत्र की बागोडीह पंचायत अंतर्गत सरिया-भरकट्टा सड़क पर कोल्हरिया में ट्रक और बाइक सवार के बीच बुधवार की सुबह 8.30 बजे टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जमुआ प्रखंड क्षेत्र के तारा चुंगलो गांव के रामरतन राय का पुत्र सत्यम कुमार (23) बगोदर स्थित एक बाइक शो रूम के सेल्स विभाग में कार्य करता था. बुधवार की सुबह शो रूम से एक नयी बाइक की डिलीवरी के लिए गिरिडीह जा रहा था. इसी बीच कोल्हरिया के समीप भरकट्टा की ओर से आ रहे चावल लदे ट्रक संख्या जे एच 09आर 1884 ने बाइकको अपनी चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी.
घटना के बाद भागा चालक
घटना के बाद ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया. इससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सड़क से मैट्रिक की परीक्षा देने वाहनों से आ रहे परीक्षार्थी जाम में फंस गये. किसी तरह से लोग जाम में फंसे अपनी वाहनों को घटनास्थल से बाहर निकाला. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. जानकारी मिलने पर मुखिया धानेश्वर साव, जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय सहित अन्य पहुंचे. मृत बाइक सवार की पहचान के बाद लोगों ने उसके परिजनों तथा सरिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग और सरिया पुलिस पहुंची. सुबह लगभग 10:30 बजे शव को सरिया पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया. वहीं, ट्रक को जब्त कर सरिया थाना लाया गया. जानकारी के अनुसार मृतक के चचेरा भाई का बुधवार को श्राद्ध है. इस घटना के बाद परिवार के लोगों के कोहराम मच गया है.बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती घायल
चतरो-गावां मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास बाइक की चपेट में आ जाने से देवरी के सांखो (बुधवाडीह) गांव के बुजुर्ग दंपति घायल हो गये. घायल चुटो तुरी (65) व उनकी पत्नी झालो देवी (60) का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. घायल चुटो ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ बुधवार को जमुनिया से पैदल अपने घर सांखो जा रहे थे, इसी क्रम फतेहपुर मोड़ के पास बाइक सवार ने धक्का मार दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










