Giridih News :बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक व शपथ समारोह से दिया गया सुरक्षा का संदेश
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 11:21 PM
Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. ‘सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ थीम पर समाहरणालय भवन से बराकर पुल तक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें रोड सेफ्टी बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक एवं सड़क सुरक्षा शपथ समारोह शामिल रहे. इसका नेतृत्व डीटीओ संतोष कुमार ने किया.
मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मी और आम लोग शामिल हुए. बाइक रैली से लोगों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया, वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क हादसों के कारणों और उससे बचाव के तरीकों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया. मौके पर डीटीओ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की. साथ ही उन्होंने वाहन से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं रजिस्ट्रेशन दुरुस्त रखने पर जोर दिया. ़
जागरूकता को लेकर कई गतिविधियां आयोजित
डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन के कागजात दुरुस्त नहीं रहने पर क्षतिपूर्ति दावा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा उन्होंने वाहन चलाते समय क्रोधित न होने, गति सीमा का पालन करने और सड़क पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की अपील की. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले में विभिन्न स्थानों पर कई जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. इनमें जागरूकता रथ, रिफ्लेक्टिव टेप की स्थापना, रोड सेफ्टी शपथ, सघन वाहन जांच, सेल्फी विद प्लेज, डीएल और एलएल की काउंसेलिंग, रोड सेफ्टी पंफ्लेट व पुस्तक वितरण, सेल्फी विद हेलमेट और सीट बेल्ट, प्रभात फेरी, गुड सेमेरिटन और हिट एंड रन जागरूकता, ड्रंक एंड ड्राइव व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन जांच, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड सेफ्टी एट स्कूल, नि:शुल्क जांच शिविर, रोड सेफ्टी बाइक रैली एवं रोड सेफ्टी झांकी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










