Giridih News :अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, दो घायल
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर दुधीटांड़ के पास गुरुवार की दोपहर कुत्ते के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. इसमें कबाड़ी संचालक मो फिरोज और उसके साथ बैठे मजदूर राजू तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
दोनों घायलों को एनएच के एंबुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद मो फिरोज को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घायल राजू के अनुसार वह मो फिरोज के साथ बाइक से गिरिडीह जा रहा था. दुधीटांड़ टोल प्लाजा के समीप अचानक एक कुत्ता सडक पर आ गया. इससे बाइक का असंतुलित हो गयी और और दोनों सड़क पर गिर गये. सूचना मिलने पर कबाड़ी दुकान के कई मजदूर अस्पताल पहुंचे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन