बाइक सवार अपराधियों ने महिला से झपटा चेन

Updated:
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो महिलाएं टावर चौक से बरगंडा होते हुए सिहोडीह पैदल जा रही थीं. इसी बीच बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर दोनों तरफ से बाइक सवार महिलाओं तक पहुंचा और सोने की चेन छीनकर चलते बना.

विज्ञापन

गिरिडीह.

बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये. घटना गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड में लगभग सात बजे शाम को घटी. जानकारी के अनुसार दो महिलाएं टावर चौक से बरगंडा होते हुए सिहोडीह पैदल जा रही थीं. इसी बीच बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर दोनों तरफ से बाइक सवार महिलाओं तक पहुंचा और सोने की चेन छीनकर चलते बना. एक बाइक सवार ने महिलाओं को सामने से चकमा दिया और जब तक वह संभलती, तब तक पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने कुंती देवी के गले से सोने का चेन झपट लिया. महिला सिहोडीह की रहने वाली है. महिला के पति सुनील वर्मा ने बताया कि चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख है. सूचना गिरिडीह नगर थाना की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस बैंक ऑफ इंडिया समेत आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola