Giridih News :गाजे-बाजे साथ निकली भोलेनाथ की बरात, भूत-पिशाच बने बराती

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की रात गाजे-बाजे के साथ पूरे जिले में भगवान भोलेनाथ की शिव बरात निकली. हर-हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धालु इसमें शामिल हुए. देवी-देवता, भूत-पिशाच और अघोरी साधुओं की झांकी माहौल को अलौकिक बना दिया.

विज्ञापन

पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन शिव मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा हुई. यहां एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. शाम ढलते ही मंदिर परिसर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गयी. बरात में पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से लेकर जवानों तक ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बाजे-गाजे की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. आयोजन के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा की. वहीं आतिशबाजी भी की गयी. इधर, सिरसिया स्थित कालिकागंज कॉलोनी, कोपा, बनियाडीह, पपरवाटांड़ सहित जिले के अन्य शिवालयों से भी भव्य शिव बारात निकाली गयी. श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola