Giridih News : ग्रामीण क्षेत्र में भैया दूज व चित्रगुप्त पूजा की धूम

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को भैया दूज व चित्रगुप्त पूजा की धूम रही. ग्रामीणों में त्योहार को लेकर काफी उल्लास दिखा.

विज्ञापन

सरिया.

सरिया प्रखंड में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज का त्योहार रविवार को मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की. वहीं, भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया. इसके पूर्व परंपरा के अनुसार भाई अपनी बहन के यहां पहुंचे. बहनों ने यम देवता की पूजा अर्चना कर भाई के हाथ में कलावा बांध माथे पर तिलक लगाया. ऐसा माना जाता है कि बहनों द्वारा भैया दूज का व्रत करने से भाई को लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है. पौराणिक कथा के अनुसार महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनायी और गोधन की कुटाई की. इस मौके पर बहनों ने भाइयों को श्राप भी दिया. उसके जीभ पर रेंगनी कांटा चुभाया गया. इसके बाद पश्चात गोधन की कुटाई की. महिलाओं ने बताया कि गोधन कुटाई के बाद बहनों का श्राप वरदान में बदल जाता है. इसके बाद मिठाइयां व पकवान आदि थाल में सजाकर महिलाएं पूजा स्थल पर मंगल गीत गाते हुए गोवर्धन की पूजा की. गोधन को मूसल में कूटकर उसे विसर्जित किया गया. बहनों ने पूजित गोधन से बजरी निकाल कर भाइयों को प्रसाद के रूप में खिलाकर आशीर्वाद मांगा. वहीं, दूसरी ओर कायस्थ परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की. इस दौरान लोगों ने अपने पूरे एक वर्ष के आमदनी तथा खर्च का लेखा-जोखा सादे कागज में चित्रगुप्त भगवान के समक्ष प्रस्तुत किया. चित्रगुप्त की कथा सुनी. आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया. ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें दान दक्षिणा दी गयी.

गांडेय.

गांडेय, अहिल्यापुर, रसनजोरी, बुधुडीह, महेशमुंडा समेत विभिन्न गांवों में भाई दूज उत्साह से मनाया गया. बहनों ने भाई को टीका लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की. वहीं, गांडेय, मंडरो, दासडीह, महेशमुंडा सहित अन्य गांवों में कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की.

तिसरी.

तिसरी में रविवार को कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ी ही आस्था और श्रद्धा पूर्वक अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना की. यमद्वितीया के मौके पर कायस्थ जाति के लोगों ने उपवास रखकर अपने-अपने घरों में बड़ी ही श्रद्धा से चित्रगुप्त भगवान और कलम व दवात की पूजा-अर्चना कर अपने और अपने परिवार के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान लोगों ने भगवान चित्रगुप्त को अपने साल भर की आमदनी व खर्च का लेखा-जोखा दिया और देश की उन्नति की कामना की. तिसरी के, प्रदीप सिन्हा, संजीत सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, शशिकिशोर प्रसाद, संजीव किशोर प्रसाद, अनिल सिन्हा, राजीव सिन्हा, राकेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, रूपेश वर्मा, पप्पू वर्मा, पंकज सिन्हा, विजय सिन्हा, अमित सिन्हा, मिथुन सिन्हा, विकास सिन्हा, सचिन सिन्हा, राजा सिन्हा, प्रत्यक्ष राज, आर्यन सिन्हा, तेजस सिन्हा, सक्षम सिन्हा, मुकेश सिन्हा, नितेश सिन्हा, हितेश सिन्हा, मिथुन सिन्हा, रोशन सिन्हा, मुकेश सिन्हा, उमेश सिन्हा, आर्यन सिन्हा, शुभम सिन्हा, शिवम सिन्हा, सत्यम सिन्हा, सिवान्स सिन्हा, मन्नू सिन्हा, करण सिन्हा, अर्जुन सिन्हा, प्रियांश सिन्हा, श्रीयांस सिन्हा आदि कायस्थ जाति के लोगों ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola