Giridih News : चित्रांश परिवार ने की भगवान चित्रगुप्त की आराधना बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाना वाला भाई-बहन के अटूट स्नेह का त्योहार भैया दूज रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. वहीं कायस्थ समाज के लोगों ने भक्तिभाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

धर्म-कर्म. जिले में जगह-जगह भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का आयोजन, लोगों में दिखा उल्लासकार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाना वाला भाई-बहन के अटूट स्नेह का त्योहार भैया दूज रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. वहीं कायस्थ समाज के लोगों ने भक्तिभाव के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की. इधर, भैया दूज के मौके पर बहनें अपने भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ-साथ उनके दीर्घायु होने का आशीष देती हैं. दीपावली के दो दिन बाद आने वाला यह त्योहार भाई-बहन के बीच के प्रेम को अभिव्यक्ति करता है. आज के दिन जो भाई अपनी बहन के घर भोजन करता है, उसकी आयु बढ़ जाती है. जिला अधिवक्ता संघ भवन में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. वहीं पूजा के बाद भैयारी का भी आयोजन किया गया. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, अजय सिन्हा, सतीश कुंदन, चंद्र मोहन प्रसाद, शिवेंद्र सिन्हा, चंदन सिन्हा, अंजनी सिन्हा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नूकांत, आनंद मोहन प्रसाद, टीपी बक्सी, शंभूनाथ सहाय, राजेंद्र प्रसाद, दीपक सिन्हा, सुजीत प्रसाद, ज्योतिष कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. इस अवसर पर जेएमएम के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार, भाजपा के गिरिडीह प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी व जागरूकता जनता पार्टी की अनीशा सिन्हा समेत कई लोग पहुंचे. शास्त्री नगर दुर्गा मंडप में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. वहीं पूजा के बाद भैयारी का भी आयोजन किया गया. इसमें कायस्थ समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. पूजा के सफल आयोजन में डॉ. रामकिशोर शर्मा, अमर कुमार सिन्हा, अनूप सिन्हा, अभय कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, रंजय बरदियार, राजकमल राज, राजीव सिन्हा, पिंटू सिन्हा, ओंकार सिन्हा, राजेश सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, मनीष सहाय, मृणाल सिन्हा, मोंटी कुमार, त्रिकाल सिन्हा, प्रज्ञा सिन्हा समेत कायस्थ समाज के तमाम लोग शामिल रहे.

बनियाडीह में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

कोयलांचल कायस्थ महापरिवार चित्रगुप्त पूजा समिति ने सीसीएल बनियाडीह के ऑफिसर्स क्लब में भगवान चित्रगुप्त की. भैयारी का भी आयोजन हुआ. पूजा व भैयारी में कई जनप्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल हुए. पूजा के सफल आयोजन में संरक्षक डॉ परिमल सिन्हा, अध्यक्ष रंजन सिन्हा, सचिव राजा गोपाल, सूरज सिन्हा, संजीव कुमार, अमरनाथ सिन्हा, महेश कुमार, विशाल भूषण, अंकित सहाय, विभूति भूषण, दीपक, देवेंद, संजय, धर्मेंद्र, अभिजीत, अमन आनंद, आयुष, श्रेयांश, सक्षम, निरुपम, युवराज की सक्रिय भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola