बीडीओ ने की मनरेगा, अबुआ आवास, 15वीं वित्त योजना की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

मनरेगा, अबुआ आवास और 15वें वित्त की योजनाओं को लेकर बुधवार को बीडीओ निसात अंजुम ने समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों व मुखिया के साथ क्रमवार तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की.

विज्ञापन

गांडेय. मनरेगा, अबुआ आवास और 15वें वित्त की योजनाओं को लेकर बुधवार को बीडीओ निसात अंजुम ने समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों व मुखिया के साथ क्रमवार तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की. बैठक में मुख्य रूप से वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, अबुआ आवास योजना, 15वीं वित्त योजना को गति देने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही बीडीओ ने कर्मियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये. बैठक में बीपीओ मनोज कुमार मुर्मू, पीएम आवास प्रखंड समन्वयक सन्नी कुमार, 15वें वित्त जेई अब्दुल फारूक, मनरेगा के लेखा सहायक दिलीप कुमार बाउरी, मुखिया कादिर अंसारी, अब्दुल हफीज, मो. इस्माईल, लॉरेंस सुनील सोरेन, यशोदा देवी, केशर मुर्मू आदि लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola