हर-हर महादेव से गूंजा बगोदर, अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

पूजा अर्चना के लिए पहुंचे भक्तो की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर बगोदर के हरिहर धाम मंदिर और विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की मंगलकामना की. मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे.

विज्ञापन

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बगोदर के हरिहर धाम मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. हरिहर धाम मंदिर में सुबह करीब चार बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी रहा. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरिहर धाम मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गये थे. सनातन सेवा संघ के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे रहे. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर बारी-बारी से गर्भगृह में भेजा गया, ताकि सभी भक्त आसानी से जलाभिषेक कर सकें. भीड़ के बावजूद व्यवस्था को सुचारु रखने का प्रयास किया गया.

हर-हर महादेव और बोल बम से गूंजता रहा मंदिर

मंदिर के गर्भ गृह में जलाभिषेक के लिए जुटे लोग  बाहर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे भक्तो की भीड़ | Prabhat Khabar Network
मंदिर के गर्भ गृह में जलाभिषेक के लिए जुटे भक्तो की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सुबह से ही हरिहर धाम मंदिर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रहा. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर के आसपास चहल-पहल बढ़ गयी. पूजा सामग्री, फूल-बेलपत्र और प्रसाद की दुकानें भी सजी थीं, जिससे आसपास का इलाका मेले जैसा नजर आया.

महिलाओं में दिखा विशेष उत्साह

अंतिम सोमवारी को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहा. बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखा और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

हरिहर धाम मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर भगवान शंकर के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों में अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष उत्साह रहा.

विभिन्न शिवालयों में भी उमड़ी भीड़

हरिहर धाम के अलावा बगोदर थाना शिव मंदिर, नीचे बाजार शिवाला मंदिर, मंझलाडीह शिव मंदिर, कृष्णानगर के पंचमुखी मंदिर और प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी पत्थलडीहा-खटैया समेत विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही. पूरे बगोदर प्रखंड में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola