Giridih News: शॉर्ट सर्किट से ऑटो में लगी आग, हजारों का नुकसान
Giridih News: प्रखंड मुख्यालय स्थित गांडेय मुख्य बाजार में एक ऑटो में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गयी. घटना में ऑटो धू-धूकर जलने लगा. इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
रात्रि गश्ती दल की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार सब्जी विक्रेता राहुल कुमार ने अपना ऑटो घर के बरामदे में खड़ा किया था. इस दौरान बीती रात गाड़ी की बैटरी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस बीच रात्रि गश्ती पर निकले सुरक्षा गार्ड की नजर लपटों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल गांडेय थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही गांडेय पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घर के सदस्यों व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अग्निकांड में ऑटो का काफी हिस्सा जल गया है. इससे भुक्तभोगी को भारी आर्थिक नुकसान पहुचा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए