भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में विधान सभा चुनाव पर चर्चा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
धनवार प्रखंड के घोरथंबा व डोरंडा मंडल की बैठक
विज्ञापन
राजधनवार.
धनवार प्रखंड के घोरथंबा व डोरंडा मंडल में मंगलवार को भाजपा की समीक्षात्मक बैठक हुई. घोरथंबा में मंडल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी व डोरंडा में प्रधुम्न वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की. दोनों बैठकों में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह मौजूद थे. इस दौरान लोक सभा चुनाव में हुए कार्यों की पूरी जानकारी ली गयी. श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने चुनाव में सरकारी शक्तियों का दुरुपयोग किया है, पर प्रदेश की जनता ने फिर से मोदी सरकार में विश्वास जताते हुए प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलवाई. इस दौरान आगामी विधान सभा की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई. मौके पर जयप्रकाश साहा, उदय सिंह, लोकेश चौधरी, कृष्ण कुमार वर्मा, किशोर बर्णवाल, मनोज सिंह, रंजीत कुमार, प्रवीण सिंह, दशरथ राणा, मनोज राम, केदार साव, प्रवेश यादव, राम निवास पांडेय, कोलेश्वर साव, रामदेव विश्वकर्मा, सुखदेव राम, मदन विश्कर्मा, दीपक पांडेय, संदीप राय सहित कई भाजपाई उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन