Giridih News :चितरोकरहा गांव में मारपीट, युवक घायल
Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह हुई मारपीटमें एक कारू यादव (35) घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया.
देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह हुई मारपीटमें एक कारू यादव (35) घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया.कारू यादव ने बताया कि रविवार सुबह वह मजदूरों से घर निर्माण करवा रहा था. इसी दौरान गांव का ही गुड्डू साव सहित अन्य लोग लाठी, रॉड व तलवार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि उक्त लोगों ने निर्माणाधीन दीवार ध्वस्त कर दिया. उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान मारने की नीयत से तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया.
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक-दो लोगों को हाथ में तलवार लहराते हुए देखा जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. परिजन ने युवक सीएचसी देवरी लाया. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए