Giridih News :नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 श्रीरामडीह के निवासी रविवार को जुलूस की शक्ल में निकलकर नगर पंचायत चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की घोषणा की.
विज्ञापन
बड़की सरैया नगर पंचायत में पहली बार आगामी 23 फरवरी को लोग मतदान करेंगे. इसके लिए एक ओर जहां अध्यक्ष तथा नगर पार्षद पद के उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 श्रीरामडीह के निवासी रविवार को जुलूस की शक्ल में निकलकर हाथ में तख्ती लिए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया. मुहल्ले के निवासियों में आक्रोश की चिंगारी देखने को मिली. सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं, श्री रामडीह को नगर पंचायत से बाहर निकालो, मूलभूत सुविधाएं नहीं तो कैसा शहरी क्षेत्र जैसे नारे लगा रहे थे. नगर पंचायत चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की घोषणा की.
सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं का लगा नारा
स्थानीय नागरिक सुधीर कुमार, कौशल्या देवी, राजेंद्र महतो ने बताया कि श्रीरामडीह मोहल्ला नगर पंचायत मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर है जो एक टापू की तरह है. बरसात के दिनों में बगोदर प्रखंड के दोंदलो पंचायत होकर लोगों को आना जाना पड़ता है. गरीब लोगों के मिट्टी के मकान पर हजारों रुपए का होल्डिंग टैक्स थोपा जाता है. यहां स्ट्रीट लाइट की कमी है. कहा कि जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेगी, तब तक वहां की एक भी जनता मतदान नहीं करेगी.लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे : एसडीएम
एसडीएम संतोष गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है. जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी की टीम स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्या को सुनेंगे. उनके सवालों का हल निकाला जायेगा. इसके साथ ही मतदान बहिष्कार के निर्णय को वापस लेकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










