Giridh news :सऊदी में मृत विजय की पत्नी ने मुआवजा प्रक्रिया में हस्तक्षेप का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी बसंती देवी ने सोमवार को उपायुक्त के नाम डुमरी के एसडीओ को आवेदन सौंपकर डुमरी थाना प्रभारी पर मुआवजा प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप किए जाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

सऊदी में मृत विजय की पत्नी ने मुआवजा प्रक्रिया में हस्तक्षेप का लगाया आरोप

उपायुक्त के नाम एसडीओ को सौंपा आवेदन, कहा : कार्रवाई होने के बाद ही लेंगी पति का शव

बसंती ने कहा है कि उनके पति विजय कुमार महतो की सऊदी अरब में 23 अक्तूबर 2025 को मृत्यु हो गयी थी. कंपनी की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि और पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया विधिसम्मत रूप से चल रही थी. इसी दौरान डुमरी थाना प्रभारी ने कथित तौर पर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर दी, जबकि उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने किसी प्रकार की विधिक सहमति नहीं दी थी. बसंती का आरोप है कि थाना प्रभारी की इस कार्रवाई के कारण कंपनी से मिलने वाली मुआवजा राशि की प्रक्रिया बाधित हो गयी. उनके दो छोटे बच्चों, सास-ससुर और पूरे परिवार के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हुआ है.

रिम्स रांचीके मॉर्चरी में रखा हुआ है शव

कहा कि उनके पति का पार्थिव शरीर रिम्स रांची के मॉर्चरी में रखा हुआ है. बसंती ने स्पष्ट किया है कि जब तक थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू नहीं होती तथा उसके परिवार को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वह शव नहीं लेगी. कहा है कि इस मामले को लेकर अपने परिवार सहित वह मंगलवार 17 फरवरी से डुमरी अनुमंडल परिसर में धरना पर बैठेंगी.

एसडीपीओ ने कहा

इस संबंध में सीडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि संबंधित दस्तावेज पर परिवार के सदस्य का ही साइनहै. इसके उपरांत बॉडी प्राप्त हुई है. पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के पक्ष में है. परिवार का जो मंतव्य होगा उसके आधार पर ही पुलिस कार्य करेगी. इस पर वरीय अधिकारी निर्णय ले रहे हैं. शव रांची पहुंच चुका है. परिवार के मंतव्य के आधार पर ही काम होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola