आजसू पार्टी ने मनाया बलिदान दिवस
Updated at : 23 Jun 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

आजसू पार्टी ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बदडीहा में बलिदान दिवस मनाया. इसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय साव ने की. इस मौके पर आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
गिरिडीह.
आजसू पार्टी ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बदडीहा में बलिदान दिवस मनाया. इसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय साव ने की. इस मौके पर आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. अपने संबोधन में श्री साव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए आजसू पार्टी ने कई बलिदानी दिया है. अलग राज्य निर्माण के लिए कई लड़ाई लड़ी गई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए अपनी सुख-सुविधा का बलिदान दिया. जनमुद्दों को लेकर संघर्ष का दौर चला. जिन मुद्दों को लेकर बलिदान दी गई आज उसे याद किया जा रहा है. आजसू पार्टी शुरू से ही जनसंघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ती गई. जनता के सवालों पर मुखर होकर आवाज बुलंद किया. इसी के बूते पार्टी संगठन जन-जन का चहेता बना. उन्होंने कहा कि अपने जुझारूपन के कारण कई जनसमस्याओं को हल किया गया. 1986 में संगठन का गठन हुआ तब से लेकर आज तक जनता के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी संगठन की नीति-सिद्धांत को पहुंचाने की अपील की. साथ ही साथ सांगठनिक विस्तार पर बल दिया. मौके पर इनके अलावे प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, प्यारी गोप, उदय विश्वकर्मा, अमित यादव, झमन चौधरी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




