Giridih News :डायन का आरोप लगाकर मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके गोतिया ने जमकर मारपीट कर दी. इसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके गोतिया ने जमकर मारपीट कर दी. इसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया कि उक्त महिला अपने घर में खाना बना रही रही थी, तभी उसके गोतिया आये और उसके साथ मारपीट करने लगे. महिला से मारपीट का कारण पूछने पर महिला ने बताया कि कुछ दिनों से उसके गोतिया के साथ विवाद चल रहा था. वह लोग उसपर डायन का आरोप लगकर प्रतिदिन गाली-गलौज करते थे. शुक्रवार को भी ऐसा करने लगे, तो उसने विरोध किया. इसके बाद सभी मारपीट करने लगे. हो हल्ला सुनकर अगल-बगल के कुछ लोग वहां पहुंचे और महिला को लेकर थाना आ गये. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola