सिपाही भर्ती दौड़ में लोहरदगा का युवक का घायल

Updated:
विज्ञापन

पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में आबकारी विभाग की सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गया.

विज्ञापन

गिरिडीह.

पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में आबकारी विभाग की सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गया. घायल अभ्यर्थी लोहरदगा जिला के गजनी निवासी कुंवर साहू का पुत्र आशीष कुमार बताया जाता है. अभ्यर्थी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इन्होंने बताया कि झारखंड स्टेट सेलेक्शन कमिशन द्वारा झारखंड एक्साइज कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति निकाली गयी है. इसी में दौड़ को लेकर गिरिडीह आया हुआ था. 10 किलोमीटर का दौड़ था. दौड़ने के क्रम में ही चक्कर आने की वजह से गिर कर घायल हो गया. इसके बाद वहां मौजूद सदर अस्पताल कर्मी और प्रशासन के लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola