Giridih News :वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के घुठिया मोड़ के पास सोमवार को वाहन की चपेट में आने से लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बड़की लदबेदवा गांव के निवासी विनय सोरेन के 26 वर्षीय पुत्र मनोज सोरेन की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बताया गया कि मनोज अपनी पत्नी को बिहार के बांधा गांव स्थित उसके मायके छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान घुठिया मोड़ के पास वाहन ने बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया. धक्का लगने के कारण मनोज बाइक सहित सड़क पर ही गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया. घटना के बाद स्थानीय लोग उसे नजदीकी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन अधिक खून बहने से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक घायल
चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा के पास सोमवार की शाम बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें पूरनाबथान (चतरो) गांव का युवक विशाल कुमार विश्वकर्मा घायल हो गया. जख्मी युवक का उपचार निजी स्तर पर करवाया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन