Giridih News :12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 11:02 PM
Giridih News :झारखंड मजदूर मोर्चा ने 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है. हड़ताल सफल बनाने के लिए मोर्चा की बैठक कर्मचारी भवन में हुई. अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की.
प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों, मजदूरों और पेंशनभोगियों की घोर उपेक्षा की जा रही है. इससे उनके बीच असंतोष व्याप्त है. उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए बने कानूनों को बदलने पर चिंता जतायी. कहा कि इससे बैंक, बीमा और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण व विलय से आम जनता और कर्मचारियों को परेशानी होगी. श्री सिंह ने आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद 50 प्रतिशत डीए को वेतन और पेंशन में जोड़ने, अंतरिम राहत के भुगतान और पेंशन निर्धारण के फॉर्मूले पर सरकार की चुप्पी पर रोष व्यक्त किया. कोरोना काल के 18 माह के बकाया डीए पर सरकार के अड़ियल रुख की भी आलोचना की गयी. सभी स्तरों पर इस हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया. बैठक को मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो व अशोक कुमार गोप ने भी संबोधित किया. उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. मो तैयब अंसारी, समीद खलीफा, रामेश्वर दास, सुखोन दास, रामेश्वर पांडेय, गोपाल पंडित, शैलजा पांडेय, शारदा पांडेय सहित काफी संख्या में मोर्चा के सदस्य मौजूद थे.
हड़ताल सफल बनाने पर माले ने की चर्चा
देवरी. भाकपा माले की भेलवाघाटी लोकल कमेटी की बैठक सोमवार को रमनीटांड़ में हुई. अध्यक्षता अहमद अंसारी व संचालन प्रकाश यादव ने किया. इसमें बताया गया कि 12 फरवरी को चार श्रम कोड लागू करने, मनरेगा को खत्म कर नया जनविरोधी कानून लाने व भाजपा की फासीवादी नीतियों के खिलाफ आम हड़ताल है. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जायेगा. जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर भारत के किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है. बैठक में जिप सदस्य उस्मान अंसारी, राज्य कमेटी की मीना दास, जिला कमिटी सदस्य कुलदीप राय, प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, अजय चौधरी, बलबीर कुमार, अजीत शर्मा, इस्लाम अंसारी, मुमताज अंसारी, कलीम अंसारी, मैथ्यूज टुडू, दिनेश मुर्मू, मधु अंसारी, राजकुमार हाजरा, रुखसाना खातून, जैनब खातून, रहीमन खातून, मुनि मरांडी, छोटकी टुडू, काजल भूला, फतू भूला, शीतल मरांडी, अर्जुन साहू, कुर्बान अंसारी, सद्दीक अंसारी, सीताराम साहू, कल्लू यादव, रोहन यादव, दुर्गा यादव आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










