भावानंद में डायरिया से ग्रामीण की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 7:58 AM
विज्ञापन
पीरटांड़. चार दिनों से बीमार पड़ रहे लोग पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड की हरलाडीह पंचायत अंतर्गत भावानंद गांव में डायरिया मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. पिछले तीन-चार दिनों से लोग यहां बीमार पड़ रहे हैं. यहां गुरुवार को एक ग्रामीण किष्टु हांसदा (52) की मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि […]
विज्ञापन
पीरटांड़. चार दिनों से बीमार पड़ रहे लोग
पीरटांड़ : पीरटांड़ प्रखंड की हरलाडीह पंचायत अंतर्गत भावानंद गांव में डायरिया मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. पिछले तीन-चार दिनों से लोग यहां बीमार पड़ रहे हैं. यहां गुरुवार को एक ग्रामीण किष्टु हांसदा (52) की मौत हो गयी. परिजनों का कहना है कि वह चार दिनों से डायरिया से पीड़त था.
गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने की वजह से उसका इलाज स्थानीय स्तर पर झोलाछाप चिकित्सकों से कराया जा रहा था. गांव में अभी भी दर्जनों लोग डायरिया से पीड़ित हैं. इनमें बबलू टुडू (25 वर्ष), देवीलाल राय (70), अमर हेंब्रम (7), बड़की देवी (40), झरी हांसदा (25), मिथुन मुर्मू (25), संझलि देवी (55), पूजा बास्के (27) व अन्य शामिल हैं. हरलाडीह मुखिया जगदीश सोरेन, झामुमो के राधेश्याम मोदक व हरलाडीह कैंप के सहायक कमांडेंट अनिल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है. हरलाडीह में बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र अधूरा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
मेडिकल टीम भेजी गयी है : डॉ केरकेट्टा
पीरटांड़ के चिकित्सा प्रभारी डॉ एडवर्ड केरकेट्टा ने कहा कि गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिली है. मेडिकल टीम को गांव में भेजा गया है. डाॅ प्रमोद कुमार, अनिता कुमारी व मोहन कुमार ने गुरुवार को डायरिया पीड़ित लोगों की जांच कर दवा दी. उन्होंने कहा कि डायरिया से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










