छंटनीग्रस्त मजदूरों ने किया श्रम अधीक्षक के समक्ष प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले रतन माइका फैक्टरी के छंटनीग्रस्त मजदूरों ने मंगलवार को श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. छंटनीग्रस्त मजदूर माले नेता राजेश यादव, शाहनवाज खान, इनौस के दीपक लाल आदि के नेतृत्व में माइका फैक्टरी से जुलूस की शक्ल में श्रम अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे. इस दौरान […]
विज्ञापन
गिरिडीह : झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के बैनर तले रतन माइका फैक्टरी के छंटनीग्रस्त मजदूरों ने मंगलवार को श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. छंटनीग्रस्त मजदूर माले नेता राजेश यादव, शाहनवाज खान, इनौस के दीपक लाल आदि के नेतृत्व में माइका फैक्टरी से जुलूस की शक्ल में श्रम अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे.
इस दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक को एक आवेदन पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे माले नेता राजेश यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में मजदूर वर्ग पर हमला व शोषण बढ़ा है. पूंजीपतियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. वर्षो से काम कर रहे मजदूरों की गैर कानूनी तरीके से छंटनी की गयी है.
मजदूरों को हक नहीं मिला तो वे बाल-बच्चों के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे. मौके पर गोपाल सिंह, जयनारायण राम, जानकी गोप, मुरली गोप, सुरेंद्र वर्मा, चंदन कुमार, सोनू दास, सुभाष राम, लखन रजक, शंकर महतो, भीम सिंह, गोपाल राम, कातेवर वर्मा, गुल्लू देवी, कुसमी देवी, सोनिया देवी, लक्ष्मी देवी, नीतू देवी, शोभा देवी समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










