Giridih News:वाहन जांच के क्रम में तीन लाख रुपये जब्त
Giridih News:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित पुलिस सहायता केंद्र के समीप लगे चेकनाका के पास एफएएसटी की टीम ने वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से तीन लाख रुपये जब्त किये.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित पुलिस सहायता केंद्र के समीप लगे चेकनाका के पास एफएएसटी की टीम ने वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से तीन लाख रुपये जब्त किये. बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरकडीहा निवासी श्रीकांत कुमार और दीपक कुमार अपने घर से गिरिडीह स्थित मुस्लिम बाजार जा रहे थे. इस दौरान सिहोडीह स्थित चेकनाका के पास एफएसटी टीम ने बाइक को जांच के लिये रोका. तलाशी के क्रम में उनके पास से तीन लाख रुपये मिले. दीपक कुमार व श्रीकांत कुमार ने बताया कि यह पैसा लेकर वह सामान खरीदने मुस्लिम बाजार हार्डवेयर की दुकान जा रहे हैं. इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पैसे की जांच पड़ताल की जा रही है. इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए