गिरिडीह. भारत स्वाभिमान के सदस्यों ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. मौके पर भारत स्वाभिमान के युवा प्रभारी सिकंदर गोप ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी ने अहम भूमिका निभायी थी. लेकिन आज तक देश में उनको शहीद का दर्जा नहीं मिल पाया है. भारत स्वाभिमान के सदस्य भारत सरकार से यह मांग करती है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को शहीद का दर्जा दें. जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, शुकदेव के शहादत दिवस के अवसर पर झंडा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर पूनम वर्णवाल, शहबाज अंसारी, प्रभाकर प्रसाद कुशवाहा, जियाउल हसन, ब्रजकिशोर गुप्ता, मनमीत सिंह, बलराम राम, संजय चौधरी, सुबोध उपाध्याय आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनी
गिरिडीह. भारत स्वाभिमान के सदस्यों ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. मौके पर भारत स्वाभिमान के युवा प्रभारी सिकंदर गोप ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी ने अहम भूमिका निभायी थी. लेकिन आज तक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement