33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बगोदर : लाल गढ़ में चली मोदी लहर

हैट्रिक बनाने से चूक गये विनोद सिंहगिरिडीह. लाल गढ़ के रूप में विख्यात बगोदर विधान सभा क्षेत्र में इस बार लाल लहर के स्थान में नमो की लहर चली. मोदी लहर का ऐसा असर हुआ कि भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह जीत की हैट्रिक बनाने से चुक गये. चली लहर नमो की : विदित […]

हैट्रिक बनाने से चूक गये विनोद सिंहगिरिडीह. लाल गढ़ के रूप में विख्यात बगोदर विधान सभा क्षेत्र में इस बार लाल लहर के स्थान में नमो की लहर चली. मोदी लहर का ऐसा असर हुआ कि भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह जीत की हैट्रिक बनाने से चुक गये. चली लहर नमो की : विदित हो कि भाकपा माले के गढ़ रहे बगोदर विस क्षेत्र में भाकपा माले विधायक महेंद्र सिंह की हत्या के बाद उनके पुत्र विनोद कुमार सिंह ने यहां की बागडोर संभाली. इस कड़ी में श्री सिंह ने क्रमश: 2005 व 2009 में जीत दर्ज कर दो-दो बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. 2014 के विधान सभा चुनाव में लाल गढ़ के रूप में विख्यात बगोदर विस क्षेत्र में नमो की लहर चली और भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो 74,898 मत लाकर भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को पराजित किया. राजकुमार ने बचायी लाल झंडे की लाज : भाकपा माले के गढ़ बगोदर विधान सभा क्षेत्र में भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह की हार के बाद पार्टी कार्यकर्ता काफी हतोत्साहित हो चुके थे, लेकिन धनवार विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव ने 50,634 मत लाकर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को हरा कर लाल झंडे की लाज रख ली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें