गिरिडीह में 21674 बच्चों को मिला 199.28 क्विंटल चावल

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 6:46 AM

विज्ञापन

जमुआ स्थित मध्य विद्यालय पोबी में छात्रा को पोषाहार देतीं शिक्षिका सरिता सिन्हा. गिरिडीह. जिले के 323 स्कूल के 21674 बच्चों के बीच शनिवार को 199.28 क्विंटल चावल का वितरण माता समिति के सदस्यों व स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने घर-घर जाकर किया है. इस संबंध में डीएसइ अरविंद कुमार ने बताया कि कक्षा एक से […]

विज्ञापन

जमुआ स्थित मध्य विद्यालय पोबी में छात्रा को पोषाहार देतीं शिक्षिका सरिता सिन्हा. गिरिडीह. जिले के 323 स्कूल के 21674 बच्चों के बीच शनिवार को 199.28 क्विंटल चावल का वितरण माता समिति के सदस्यों व स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने घर-घर जाकर किया है. इस संबंध में डीएसइ अरविंद कुमार ने बताया कि कक्षा एक से पांच में 15202 बच्चों के बीच 121.62 क्विंटल तथा कक्षा छह से आठ में 6472 बच्चों के बीच 77.66 क्विंटल चावल का वितरण किया गया. जबकि कक्षा एक से पांच में 293311 तथा कक्षा छह से आठ में 185034 की राशि खाते में ट्रांसफर की गयी. इसके अलावा अतिरिक्त पोषाहार के रूप में 140412 रुपये की राशि अंडा व फल के रूप में दी गयी है. डीएसइ ने सभी माता समिति के संयोजिका व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि चावल वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर-घर जाकर बच्चों को चावल मुहैया करायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola