बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़ : सुदिव्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिजली समस्या को ले विधायक ने की अधिकारियों के साथ बैठक अधिकारियों ने िवधायक के समक्ष रखीं कई समस्याएं गिरिडीह : बिजली की लचर स्थिति में सुधार को लेकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. डांड़ीडीह पावर हाउस में आयोजित बैठक में विभागीय एसइ, कार्यपालक […]
विज्ञापन
बिजली समस्या को ले विधायक ने की अधिकारियों के साथ बैठक
आपके शहर में
विज्ञापन
अधिकारियों ने िवधायक के समक्ष रखीं कई समस्याएं
गिरिडीह : बिजली की लचर स्थिति में सुधार को लेकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. डांड़ीडीह पावर हाउस में आयोजित बैठक में विभागीय एसइ, कार्यपालक अभियंता समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान शहरी क्षेत्र की बिजली समस्या को दूर करने के लिए सभी तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. पीरटांड़ तथा मधुबन क्षेत्र में बिजली समस्या के समाधान को लेकर तकनीकी जरूरतों और क्लियरेंस पर चर्चा की गयी.
वार्ता के दौरान अधिकारियों ने विधायक के समक्ष कई समस्याओं को रखा. इस पर विधायक श्री सोनू ने तमाम तकनीकी समस्याओं को दूर करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि लोड शेडिंग से जनता को निजात दिलाने के लिए सभी जरूरतों को पूरा किया जायेगा.
जिन संसाधनों की कमी है उसके बारे में उन्हें जानकारी दी जाये, उसे उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जायेगा. गर्मी से पूर्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है. विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि गर्मी से पहले सारी तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया जायेगा. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन