एक साथ तीन घरों में एक लाख की संपत्ति चोरी
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहमोरिया गांव में चोरों एक साथ तीन घरों में एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना मंगलवार देर रात की है. बुधवार को जगने पर घरवालों को जानकारी वारदात की हुई. भुक्तभोगियों में नकुल साव, तेजलाल साव व राजू साव शामिल हैं. अपराधियों ने नकुल के घर से […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहमोरिया गांव में चोरों एक साथ तीन घरों में एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना मंगलवार देर रात की है. बुधवार को जगने पर घरवालों को जानकारी वारदात की हुई. भुक्तभोगियों में नकुल साव, तेजलाल साव व राजू साव शामिल हैं. अपराधियों ने नकुल के घर से लगभग 80 हजार रु मूल्य के जेवरात, तेजलाल साव के यहां से नगदी समेत 12 हजार व राजू साव के यहां से पांच हजार की चोरी की गयी है.
आपके शहर में
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जब इन तीनों घरों के लोग जगे और कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और दरवाजा खोला. कमरे के अंदर का बक्शा गायब था. इसकी सूचना स्थानीय मुखिया मुन्नालाल को देते हुए खोजबीन शुरू की गयी. थोड़ी देर में बक्शा तो खेतों में मिला, पर उसमें रखी नगदी व जेवरात गायब मिले. मुखिया मुन्नालाल ने बताया कि तीन घरों के अलावा अन्य कई घरों के भी दरवाजे बाहर से लगा दिये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए