बूंदाबांदी ने बढ़ायी ठंड, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नववर्ष की पहली सुबह कोहरे की चादर ओढ़ कर आयी. आसमान में बादल छाये रहे और सूर्य का दर्शन भी नहीं हुआ. इसी बीच सुबह से शाम तक रह-रह कर हुई बूंदाबादी से अचानक ठंड बढ़ गयी. ठंड का असर पर्यटन स्थलों में भी देखने को मिला. यहां पर अपेक्षाकृत लोगों की भीड़ […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नववर्ष की पहली सुबह कोहरे की चादर ओढ़ कर आयी. आसमान में बादल छाये रहे और सूर्य का दर्शन भी नहीं हुआ. इसी बीच सुबह से शाम तक रह-रह कर हुई बूंदाबादी से अचानक ठंड बढ़ गयी. ठंड का असर पर्यटन स्थलों में भी देखने को मिला. यहां पर अपेक्षाकृत लोगों की भीड़ कम रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा. ठंड की वजह से कई लोगों ने अपने घरों में ही नववर्ष के आगमन की खुशी में तरह-तरह के व्यंजन बनाकर लुत्फ उठाया. कई लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की. हालांकि आसमान में छाये बादलों व बूंदाबांदी के बावजूद जिले के मुख्य पर्यटक स्थल जैसे खंडोली, वाटर फॉल, क्रिश्चियन हिल में लोग पिकनिक मनाने व घूमने के लिए पहुंचे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola