पान की कीमत को लेकर मारपीट, दो जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 2:11 AM
बगोदर : बगोदर बाजार में एक दुकानदार के साथ पान की कीमत को लेकर मारपीट हो गयी. घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना रविवार देर शाम की है. बताया जाता है कि बगोदर बाजार के सुनील चौरसिया दुकान में पान बेच रहे थे. इसी दौरान एक ग्राहक के साथ पान […]
बगोदर : बगोदर बाजार में एक दुकानदार के साथ पान की कीमत को लेकर मारपीट हो गयी. घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना रविवार देर शाम की है. बताया जाता है कि बगोदर बाजार के सुनील चौरसिया दुकान में पान बेच रहे थे. इसी दौरान एक ग्राहक के साथ पान के दाम को लेकर विवाद हो गया.
इसकी सूचना उन्होंने अपने भाई मुन्ना चौरसिया को दी. मुन्ना चौरसिया के दुकान पर पहुंचने पर विवाद करने वाला युवक फिर से टोली बना कर आ पहुंचा और दोनों भाइयों के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट में सुनील चौरसिया और मुन्ना चौरसिया दोनों घायल हो गये. घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दे दी गयी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से मारपीट करने आये तीन युवकों को पकड़ कर बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मारपीट करने आये युवक तीन पिकअप वैन से आये थे. पुलिस ने वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है. इधर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट को लेकर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










