स्कूल बस ने महिला को कुचला, मौत

बगोदर :बगोदर थाना क्षेत्र की औरा पंचायत के घुट्टीबार गांव में एक स्कूली बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम करीब चार बजे की है. बताया जाता है कि घुट्टीबार निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी (50) अपने पति के साथ बाइक में बैठकर बाजार […]
बगोदर :बगोदर थाना क्षेत्र की औरा पंचायत के घुट्टीबार गांव में एक स्कूली बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम करीब चार बजे की है. बताया जाता है कि घुट्टीबार निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी (50) अपने पति के साथ बाइक में बैठकर बाजार से घर लौट रही थी.
इसी दौरान गांव में संत पॉल्स हाई स्कूल, औरा की बस बच्चों को पहुंचाने आयी थी. बच्चों को उतार कर लौटने के लिए चालक बस को पीछे कर रहा था. इसी क्रम में बस के पीछे खड़ी बाइक बस की चपेट में आ गयी. बस की ठोकर से बाइक पलट गयी. जिससे उर्मिला देवी गली में गिर गयी और बस का पहिया उस पर चढ़ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










