सरिया : बिजली के खंभे से टकराया बालू लदा ट्रैक्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सरिया : बिजली के खंभे से बालू लदा एक ट्रैक्टर जा टकराया. खंभे के समीप बैठे लोगों ने भागकर जान बचायी. यह घटना रविवार को सरिया गिरिडीह मुख्यमार्ग के चौधरीडीह गांव में घटी. ट्रैक्टर बर��कर नदी से बालू लेकर जा रहा था. इसी दौरान चौधरीडीह में अशोक मोदी के घर के सामने विपरीत दिशा से […]
विज्ञापन
सरिया : बिजली के खंभे से बालू लदा एक ट्रैक्टर जा टकराया. खंभे के समीप बैठे लोगों ने भागकर जान बचायी. यह घटना रविवार को सरिया गिरिडीह मुख्यमार्ग के चौधरीडीह गांव में घटी. ट्रैक्टर बराकर नदी से बालू लेकर जा रहा था. इसी दौरान चौधरीडीह में अशोक मोदी के घर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को देखकर चालक घबरा गया और बायीं ओर स्थित बिजली पोल से जा टकराया. हालांकि, कवरवाला तार होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.
आपके शहर में
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग और स्थानीय पुलिस को दी. हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर मालिक बिजली खंभे का खर्च वहन कर मामले को सलटाया और ट्रैक्टर को लेकर चलता बना. ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर को नाबालिग लड़का चला रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि रोक के बावजूद धड़ल्ले से बालू का अवैध उठाव व बिक्री जोरों पर है. क्षेत्र में ज्यादातर ट्रैक्टरों को नाबालिग ही चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन