बच्चा चोर के संदेह में पकड़ाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देवरी : बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला देवरी थाना क्षेत्र के धनीशरण गांव का है. बताया जाता है कि शनिवार की रात गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने की आशंका पर पकड़ लिया. उससे ग्रामीण […]
विज्ञापन
देवरी : बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला देवरी थाना क्षेत्र के धनीशरण गांव का है. बताया जाता है कि शनिवार की रात गांव में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने की आशंका पर पकड़ लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
उससे ग्रामीण पूछताछ करने लगे और इसकी इसकी सूचना देवरी पुलिस को दी. थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा दलबल के साथ गांव पहुंचे और युवक को अपने साथ देवरी थाना ले आये. युवक की पहचान हिरोडीह थाना क्षेत्र के सिहोडीह गांव के जुड़मा टोला के कारू के रूप में की गयी. उसका कहना था कि निजी काम से गादीकला गांव आया हुआ था.
गादीकला से घर लौटने के क्रम में बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया. थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने ग्रामीणों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही. बताया कि अगर किसी पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने एक युवक को सौंपा था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन