मकान से सटी जमीन पर कब्र खोदे जाने को लेकर विवाद

Updated at : 03 Sep 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
मकान से सटी जमीन पर कब्र खोदे जाने को लेकर विवाद

बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो का मामला पुलिस ने सलटाया बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो में शव दफनाने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया. सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचे और विवाद का निबटारा करते हुए शव को दूसरे स्थान पर दफनाया गया. कपिलो गाव निवासी हाजी महमूद आलम […]

विज्ञापन

बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो का मामला पुलिस ने सलटाया

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो में शव दफनाने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया. सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचे और विवाद का निबटारा करते हुए शव को दूसरे स्थान पर दफनाया गया. कपिलो गाव निवासी हाजी महमूद आलम का शव दफनाने के लिए परिजन व अन्य लोग स्थानीय केदार मोदी घर से लगभग 10 फीट की दूरी पर कब्र खोद रहे थे.

इसका विरोध केदार ने किया और इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया पति सह भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव को दी. मुकेश ने मामले से विधायक, एसपी व बिरनी थाना को अवगत कराया. सूचना के बाद पहुंचे थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षो में वार्ता कराने के बाद शव को दूसरे स्थान पर दफनाने पर राजी किया. इसके बाद शव को दूसरे स्थान पर दफनाया गया.

क्या कहते हैं मुखिया पति : मुखिया पति मुकेश यादव ने कहा कि केदार मोदी के घर से मात्र 10 फीट की दूरी पर शव को दफनाने को लेकर कब्र खोदा जा रहा था, इसका विरोध करने के बाद भी कब्र खोदने का काम किया जाता रहा. इसकी जानकारी प्रशासन को दी गयी. बाद में दोनों पक्षों में वार्ता हुई और दोनों पक्षों की सहमति के बाद शव को कुछ दूर ले जाकर दफनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola