बारिश में घर ढहने से कई परिवार बेघर दूसरों के घरों में गुजारनी पड़ती है रात

Updated:
विज्ञापन

गावां प्रखंड स्थित पटना पंचायत का मामला 10 दिनों में बारिश से ढह गये कई घर गावां : गावां प्रखंड स्थित पटना पंचायत में पिछले 10 दिनों में बारिश के कारण मिट्टी व खपरैलनुमा घर के गिर जाने से कई परिवार बेघर हो गये हैं. कुछ परिवार अपने पड़ोसी के घर में तो कुछ दूसरे […]

विज्ञापन

गावां प्रखंड स्थित पटना पंचायत का मामला

आपके शहर में

विज्ञापन
10 दिनों में बारिश से ढह गये कई घर
गावां : गावां प्रखंड स्थित पटना पंचायत में पिछले 10 दिनों में बारिश के कारण मिट्टी व खपरैलनुमा घर के गिर जाने से कई परिवार बेघर हो गये हैं. कुछ परिवार अपने पड़ोसी के घर में तो कुछ दूसरे के घरों के खाली पड़े बरामदे किसी तरह रात गुजारते हैं. सुबह फिर अपने टूटे घर के पास आ जाते हैं.
पंचायत के शिवनंदन दास, शंकर पंडित, गोपाली मिस्त्री, उमेश मिस्त्री, भागीरथ मिस्त्री, स्व. शत्रुघ्न भुइयां की पत्नी आदि का मिट्टी व खपरैलनुमा घर के गिर जाने से वे लोग बेघर हो गये हैं. शिवनंदन दास ने कहा कि उनका घर दो सप्ताह पूर्व गिर चुका है. वह अपने परिवार के साथ बगल पड़ोसी के घर में जाकर रहते हैं. कहा कि इस संबंध में वे पंचायत के मुखिया व पदाधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो पा रही है.
भागीरथ मिस्त्री ने कहा कि पदाधिकारी सेक डाटा में नाम नहीं होने की बात कहते हैं. कहा कि पंचायत में सम्पन्न लोगों का नाम सेक डाटा में है, लेकिन झोपड़ीनुमा घर में रह रहे लोगों का नाम डाटा से गायब है. कुल मिलाकर पटना पंचायत में आधा दर्जन से अधिक लोगों का घर धराशायी हो गया है, जबकि कई घरों के लोग भी अत्यंत जीर्ण-शीर्ण घर में रहने को विवश हैं. बारिश होने पर उनकी छत से पानी गिरता रहता है, जिससे वे काफी कष्टकर जीवन जीने को बाध्य हैं. इससे सरकार के द्वारा मिट्टी घरों के स्थान पर पक्का मकान देने की घोषणा पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola