स्कूल से लौट रही बच्ची की वज्रपात से मौत

दुखद : देवरी थाना इलाके के सिकरूडीह में हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम देवरी :देवरी थाना के सिकरूडीह गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की दोपहर ढाई बजे की है. सिकरूडीह गांव निवासी सुखदेव विश्वकर्मा की पुत्री कोमल बेलाटांड़ स्थित सोनोत क्रूस बालिका मध्य विद्यालय में दूसरी […]
दुखद : देवरी थाना इलाके के सिकरूडीह में हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
देवरी :देवरी थाना के सिकरूडीह गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की दोपहर ढाई बजे की है. सिकरूडीह गांव निवासी सुखदेव विश्वकर्मा की पुत्री कोमल बेलाटांड़ स्थित सोनोत क्रूस बालिका मध्य विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी. मंगलवार की दोपहर स्कूल में छुट्टी के बाद गांव के अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी.
इसी क्रम में गांव स्थित बुढ़वाआहर के पास वज्रपात के चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ी. यह देख बच्चों ने शोर मचाया गया. इस दौरान खेत में काम रहे गांव के ग्रामीणों ने बच्ची को घर पहुंचाया. इसके बाद परिजन उसे लेकर बेलाटांड़ स्थित अस्पताल ले गये, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पिता गये थे बाइक से लाने, लेकिन नहीं आयी साथ: कोमल के पिता प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार को भी उसे स्कूल से लाने बाइक से स्कूल गये थे, लेकिन कोमल ने स्कूल के सहपाठियों के साथ जाने की बात कहकर बाइक से जाने से मना कर दिया. इसके बाद वह अपने सहपाठी अभिषेक कुमार, प्रिंश विश्वकर्मा, मंजली कुमारी व किरण कुमारी के साथ लौट रही थी. कोमल सबसे आगे चल रही थी. वहीं अन्य बच्चे उससे लगभग 60-70 मीटर पीछे आ रहे थे.
इसी क्रम में बुढ़वाआहर के पास अचानक वज्रपात की चपेट में आगयी, वहीं अन्य बच्चे बाल बाल बच गये. इधर घटना से गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पाकर कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण दास, मुखिया चंपा देवी, साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष छोटू साव मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया. कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण दास ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




