दो वारंटी गिरफ्तार, गये जेल

Updated at : 04 Aug 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
दो वारंटी गिरफ्तार, गये जेल

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज होने के बाद पिछले दो साल से फरार चल रहे दो वांरटियों को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दशमोरिया गांव निवासी एतवारी पंडित ने वर्ष 2017 में मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज होने के बाद पिछले दो साल से फरार चल रहे दो वांरटियों को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दशमोरिया गांव निवासी एतवारी पंडित ने वर्ष 2017 में मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था.

इसमें गांव के ही खोसन यादव और राजू यादव को आरोपी बनाया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे. इधर, सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह उसके घर पर छापामारी की गयी. मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया.
मारपीट में दो गिरफ्तार
गिरिडीह. मुफस्सिल थाना इलाके चतरो में स्थित बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन प्रा. लिमिटेड के कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चतरो के विक्रम राय व ध्रुम राय है. यह जानकारी मुफस्सिल पुलिस ने दी. बता दें कि मंगलवार की रात को फैक्ट्री कर्मी जीतेन कुमार व मधुसूदन कोल के साथ मारपीट की घटना घटी थी.
इस घटना को लेकर बुधवार को फैक्ट्री के सुरक्षा प्रबंधक बिहार के मुंगेर निवासी मोनू कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि, शनिवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola