नौकरी-मुआवजा को ले शव को उठाने से रोका
Updated at : 03 Aug 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से कबरीबाद माइंस में सीसीएलकर्मी मो शकील की मौत की सूचना मिलते ही परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मीकांत महापात्रा, अमला अधिकारी (कार्मिक) भरतजी ठाकुर, खान प्रबंधक जीएस मीणा, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) राजीव कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर एनके सिंह, सेफ्टी ऑफिसर अकरम खान, सुरक्षा पदाधिकारी जोधन महतो, इएंडएम के दिलीप पासवान […]
विज्ञापन
गिरिडीह : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से कबरीबाद माइंस में सीसीएलकर्मी मो शकील की मौत की सूचना मिलते ही परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मीकांत महापात्रा, अमला अधिकारी (कार्मिक) भरतजी ठाकुर, खान प्रबंधक जीएस मीणा, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) राजीव कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर एनके सिंह, सेफ्टी ऑफिसर अकरम खान, सुरक्षा पदाधिकारी जोधन महतो, इएंडएम के दिलीप पासवान समेत सीसीएल के कई पदाधिकारी व कर्मी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
इस बीच मजदूर नेता बीबी सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश यादव, अशोक दास, मोहन गहलोत, मो. ताजउद्दीन, मो. हासीम, ऋषिकेश मिश्रा के साथ मृतक के पुत्र मो. इकबाल, मो. मेहताब, मो. जमाल व ग्रामीण भी पहुंचे. लोगों ने मुआवजा व नौकरी की मांग की. कहा कि जब तक सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेयी नहीं पहुंचेंगे तब-तक शव को उठने नहीं दिया जायेगा. इसी बीच करीब 11 बजे जीएम भी ढोरी से गिरिडीह पहुंचे और वार्ता के बाद शव को उठने दिया गया.
इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, सअनि श्रवण कुमार सिंह, अनिल उरांव व मो. शहजाद भी पहुंचे. कोलियरी के पदाधिकारियों व मृतक के परिजनों से जानकारी ली और शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
बालिग होने पर मृतक के पुत्र को मिलेगी नौकरी : मजदूर यूनियन के नेताओं, मृतक के परिजनों व महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेयी के बीच वार्ता हुई. लगभग एक घंटे तक चली वार्ता में मो शकील (मैकेनिकल फीटर, केटैगरी चार) के पुत्र महताब आलम को नौकरी देने का निर्णय लिया गया.
महताब अभी बालिग (18 वर्ष) नहीं है, ऐसे में उसके 18 वर्ष पूरा होने तक मृतक की पत्नी मीना खातून को मोनेटरी कंपेनशेसन देने का भी निर्णय हुआ. वहीं जो भी देय राशि है उसका भुगतान भी तत्काल करने का निर्णय इस बैठक में हुआ. इस दौरान जीएम श्री वाजपेयी ने कर्मी की मौत पर दुख जताया. कहा कि सीसीएल ने एक बेहतर व काम के प्रति समर्पित रहनेवाला कर्मी खोया है.
मौके पर पीओ एलके महापात्रा, अमला पदाधिकारी भरतजी ठाकुर, खान प्रबंधक जीएस मीणा, वरीय प्रबंधक राजीव कुमार, आरसीएमएस के मो ताजउद्दीन, जेसीएमयू के राजेश यादव, सीएमयू के अमित कुमार यादव, दी जेसीएमयू के मोहन गहलोत, अशोक दास, मो सफीक, मो हारूण, मो मकसूद आदि मौजूद थे.
सीएमडब्लूयू ने कहा सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
सूचना पर भाकपा माले समर्थित कोल माइन्स वर्कर्स यूनियन कीटीम ने घटनास्थल का दौरा कर वहां का जायजा लिया . इस दौरान संयोजक राजेश यादव, सह संयोजक राजेश सिन्हा ने कहा कि परिजनों के नियमानुसार नौकरी सहित हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा के पहलू पर विशेष ध्यान देने की गारंटी सुनिश्चित की जाये.
कहा कि, सीसीएल में सुरक्षा के प्रति लापरवाही कर मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि सुरक्षा की अनदेखी जारी रही तो उनकी यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी. मौके पर जिप सदस्य मनोहर हसन बंटी, माले नेता नौशाद अहमद चांद, मिंटू मल्लिक समेत अन्य मौजूद थे.
तार के नीचे लगाया जाये गार्ड वायर: बुल्लू
सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रिय सचिव एनपी सिंह बुल्लू ने भी मृतक के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों का ढांढ़स बंधाया और सीसीएल अधिकारियों से मांग की कि परिजनों को सारी सुविधा तुरंत ही दी जाये. साथ ही हाई वोल्टेज तार के नीचे गार्ड वायर लगाया जाये, ताकि इस तरह की घटना पुन: नहीं हो.
कहा कि कर्मियों की सुरक्षा निहायत ही जरूरी है इस पर प्रबंधन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. इसे लेकर श्री बुल्लू ने एक पत्र भी प्रबंधन को सौंपा है. इस दौरान मजदूर नेता बलराम यादव भी मौजूद थे. इधर, माइनिंग सरदार दिलीप कुमार मंडल, इएंडएम के सुधीर सिंह, दिलीप पासवान समेत कई कर्मियों ने दुख जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




