ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत अस्पताल में हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 7:45 AM
गिरिडीह : शहर स्थित बसंती देवी गोयनका सेवा सदन में प्रसव कराने को लेकर ऑपरेशन करने के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. मृतका भण्डारीडीह की रहने वाली रेशमा परवीन है. रेशमा की मौत के बाद रात में उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. सूचना पर नगर थाना से अनि प्रदीप कुमार एवं सअनि […]
गिरिडीह : शहर स्थित बसंती देवी गोयनका सेवा सदन में प्रसव कराने को लेकर ऑपरेशन करने के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. मृतका भण्डारीडीह की रहने वाली रेशमा परवीन है. रेशमा की मौत के बाद रात में उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. सूचना पर नगर थाना से अनि प्रदीप कुमार एवं सअनि राजीव कुमार सिंह बसंती देवी गोयनका सेवा सदन पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. इस दौरान परिजन डाॅक्टर के साथ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










