गिरिडीह-धनबाद के छह पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 23 Jun 2019 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह-धनबाद के छह पर प्राथमिकी दर्ज

छापेमारी में बरामद किया गया था 100 टन कोयला गिरिडीह/पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना इलाके के खेताडाबर समेत आसपास में संचालित अवैध कोयला डिपो के मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय के आवेदन पर मामले थाना क्षेत्र के सिगदारडीह निवासी कनिल सिंह एवं पिंकू सिंह (दोनों […]

विज्ञापन

छापेमारी में बरामद किया गया था 100 टन कोयला

गिरिडीह/पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना इलाके के खेताडाबर समेत आसपास में संचालित अवैध कोयला डिपो के मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार राय के आवेदन पर मामले थाना क्षेत्र के सिगदारडीह निवासी कनिल सिंह एवं पिंकू सिंह (दोनों पिता मोहन सिंह), खेताडाबर निवासी संजय सिंह (पिता स्व शरभु सिंह), मुफस्सिल थाना इलाके के टिकोडीह निवासी सुरेंद्र सिंह, धनबाद के भुईंफोड़ निवासी प्रेम केसरी व हीरापुर निवासी विनोद यादव को अभियुक्त बनाया गया है.
बता दें कि खेताडाबर इलाके में अवैध कोयला डिपो के संचालन की सूचना पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार की रात छापामारी कर जंगल के बीच में रखा 50 टन कोयला जब्त किया था. इसके बाद शुक्रवार को भी दिनभर इलाके में छापेमारी चलती रही और विभिन्न स्थानों में जमा 50 टन कोयला बरामद किया गया. इस छापेमारी के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola