सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गये जेल

Updated at : 16 Jun 2019 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गये जेल

तिसरी : तिसरी थाना इलाके के एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व बाद में वीडियो वायरल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में बलियारी के सोनू यादव व गुहीयातरी के पंकज कुमार शर्मा शामिल है. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी लक्ष्मेश्वर चौधरी ने की है. […]

विज्ञापन

तिसरी : तिसरी थाना इलाके के एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व बाद में वीडियो वायरल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में बलियारी के सोनू यादव व गुहीयातरी के पंकज कुमार शर्मा शामिल है. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी लक्ष्मेश्वर चौधरी ने की है. मामले को लेकर शुक्रवार को तिसरी थाना में शिकायत की गयी थी. शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया.

चार माह पूर्व की है घटना : थाना को दिये आवेदन में 13 वर्षीय छात्रा ने कहा है कि वह कक्षा छह की छात्रा है. उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं. स्कूल में पढ़ाई के साथ घर के काम में वह हाथ बटांती है. फरवरी माह में वह बैल को लाने खेत गयी थी. इसी बीच पंकज व सोनू ने उसका हाथ पकड़ कर झाड़ियों की ओर ले गया. इसके बाद पंकज ने दुराचार किया और सोनू ने उसका वीडियो बनाया. इसके बाद सोनू ने भी दुराचार किया. दोनों ने धमकी दी की किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे.
पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि दोनों युवकों ने वीडियो को अपने दोस्तों के कई ग्रुपों में शेयर कर दिया. वहीं वीडियो का क्लिप उसके पिता के मोबाइल पर भी भेज दिया. हालांकि उसने घटना की पूरी जानकारी फोन पर ही पिता को दे दी थी. 14 जून को उसके पिता दिल्ली से लौटे जिसके बाद थाना में शिकायत की गयी.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी : थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन मिलते ही इसे गंभीरता से लिया गया और इस मामले को लेकर कांड संख्या 44/19 धारा 376 डी भादवि व 4, 6, 8 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी करवाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola